Home Uncategorized प्रधानमंत्री मोदी ने ‘खेलो भारत नीति’ को बताया खेल इकोसिस्टम को मजबूत...

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘खेलो भारत नीति’ को बताया खेल इकोसिस्टम को मजबूत करने का नया मंत्र

Prime Minister

खेलो इंडिया न्यूज़: खेलो इंडिया न्यूज़: मोदी सरकार खेलों को लेकर चर्चा में बनी हुई है चाहे स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल हो या खेलो भारत नीति। सरकार खेलों को लेकर कितनी प्रतिबद्ध है यह बात से साबित होता है कि आज 15 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले के प्राचीर से अपने सम्बोधन में खेलो भारत नीति का जिक्र किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए भारत में खेल संस्कृति को मजबूत करने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने ‘खेलो भारत नीति’ का जिक्र करते हुए कहा कि यह जमीनी स्तर से लेकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक खेल के पूरे इकोसिस्टम को मजबूत करने का एक व्यापक ढांचा है।


स्कूल से लेकर ओलंपिक तक खेलों का विकास

प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि ‘खेलो भारत नीति’ को वैश्विक मानकों के अनुरूप बनाया गया है। इसका उद्देश्य खेल के क्षेत्र में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए मजबूत बुनियादी ढांचा, बेहतर कोचिंग, प्रशिक्षण सुविधाएं और अन्य जरूरी संसाधन उपलब्ध कराना है।

उन्होंने कहा, “खेलों को बढ़ावा देने के लिए, हम राष्ट्रीय खेल नीति लेकर आए हैं। दशकों बाद, हमने देश में ‘खेलो इंडिया नीति’ शुरू की है, ताकि खेल क्षेत्र के विकास के लिए एक व्यापक प्रयास किया जा सके। हमारा लक्ष्य स्कूल से लेकर ओलंपिक तक एक पूरा इकोसिस्टम विकसित करना है। चाहे वह कोचिंग, फिटनेस, खेल के मैदान, खेल सुविधाओं या जरूरी उपकरण उपलब्ध कराने की बात हो, हम छोटे उद्योगों को भी खेल का सामान बनाने में मदद कर रहे हैं। हमारा उद्देश्य इस पूरे इकोसिस्टम को दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले बच्चों तक पहुंचाना है।”


भारत को एक वैश्विक खेल महाशक्ति बनाना लक्ष्य

‘खेलो भारत नीति 2025’ भारत की खेल यात्रा में एक बड़ा मोड़ है। यह सरकार के उस दृष्टिकोण को मजबूती देता है, जिसका लक्ष्य देश को एक वैश्विक खेल महाशक्ति में बदलना है। साथ ही, यह सुनिश्चित करना है कि हर युवा भारतीय को खेलों में भाग लेने और उत्कृष्टता हासिल करने का मौका मिले।